ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नए साल में खपाने लाई गई 40 लाख की शराब पर आबकारी का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर के गोदाम से 300 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी हिरासत में……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। टीम ने ट्रांसपोर्टर के गोदाम से करीब 300 पेटी शराब जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। यह शराब नए साल के मौके पर खपाने के लिए हरियाणा से मंगाई गई थी। यह मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि कांतिप्रकाशपुर इलाके में एक गोदाम में अवैध शराब का भंडारण किया जा रहा है। इसके बाद उड़नदस्ता टीम ने करीब एक महीने तक निगरानी की और बुधवार सुबह गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान गोदाम में हाई क्वालिटी की ब्लैक डॉग व्हिस्की की बड़ी खेप मिली। जांच में सामने आया कि शराब ट्रकों के जरिए हरियाणा से लाई गई थी और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जानी थी। गोदाम ट्रांसपोर्टर सौरभ सिंह (34) का बताया जा रहा है, जो कांतिप्रकाशपुर का रहने वाला है। सौरभ पहले भी इसी तरह के मामले में पकड़ा जा चुका है। फिलहाल आबकारी विभाग ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जब्त की गई शराब को दो पिकअप वाहनों से आबकारी विभाग के गोदाम में सुरक्षित रखा गया है। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब किन माध्यमों से लाई गई और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि एक साल पहले भी इसी आरोपी से करीब 30 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की गई थी, जो पंजाब से मंगाई गई थी। इस बार हरियाणा से शराब लाई गई थी। मामले में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...