BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; दर्दनाक हादसा, ट्रेलर में लगी आग से जिंदा जला 3 साल का मासूम, मोहल्ले में मातम….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 सांधी पारा में बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खड़े ट्रेलर में अचानक लगी आग की चपेट में आने से इंजन केबिन में सो रहे 3 वर्षीय मासूम अनमोल यादव की जलकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ट्रेलर वाहन क्रमांक CG10 BJ 9291 को चालक संजय यादव ने इलेक्ट्रिक सप्लाई खंभे के नीचे खड़ा किया था। संजय यादव पेशे से ड्राइवर हैं और मृतक अनमोल उनका ही पुत्र था। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते अनमोल ट्रेलर में चढ़ गया और इंजन सीट के पास सो गया। इसी दौरान अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग भड़क उठी। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक लपटें तेज हो चुकी थीं। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, पर मासूम को बचाया नहीं जा सका। आग से झुलसने के कारण अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आशंका है कि ट्रेलर इंजन का संपर्क पास में लगे विद्युत खंभे या तारों से होने के कारण करंट फैल गया, जिससे आग लगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं। मासूम की मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...