ChhattisgarhRaftaar News Cg

सांप ने तीन बार डसा, आठ माह की गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत, 10 महीने पहले हुई थी शादी, प्रशासन ने शुरू की जांच…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के करतला थाना क्षेत्र से सर्पदंश की एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां आठ माह की गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है और तहसीलदार ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला ग्राम बोतली के आश्रित गांव टेंगरमार का है। जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय राधिका मांझी मंगलवार दोपहर भोजन करने के बाद घर के आंगन में बने बाथरूम की ओर जा रही थी। इसी दौरान उनका पैर अचानक एक सांप पर पड़ गया। सांप ने राधिका को तीन बार डस लिया। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सांप झाड़ियों में छिप चुका था। परिजन तुरंत राधिका को करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के पति फिरत राम मांझी ने बताया कि उनकी शादी को सिर्फ 10 महीने हुए थे। राधिका मूल रूप से दरगा केराकछार की रहने वाली थी और आठ माह की गर्भवती थी। गर्भावस्था के दौरान उनका नियमित इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था। परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से घर के आसपास बाड़ी में सांप देखे जा रहे थे। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने तहसीलदार को अवगत कराया। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...