ChhattisgarhRaftaar News Cg

विदेशी छात्र की छत से गिरने से मौत, कलिंगा यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नवा रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यूनिवर्सिटी परिसर में नाइजीरियन मूल के छात्र सैम की छत से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद कैंपस में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। जानकारी के अनुसार सैम यूनिवर्सिटी में MBA सेकेंड ईयर का छात्र था और लंबे समय से यहां पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि एक विदेशी छात्रा ने सैम पर बदसलूकी का आरोप लगाया था। इसी बीच छात्रा के बॉयफ्रेंड के मौके पर पहुंचने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बढ़ते दबाव और घबराहट के बीच सैम अचानक छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद संबंधित विदेशी छात्र और छात्रा ने भिलाई थाने में सरेंडर कर दिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन भी सतर्क हो गया है और पूरे मामले की जांच जारी

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...