BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; हो रही अवैध धान की सप्लाई, पुलिस कार्रवाई तक सीमित…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में धान खरीदी सीजन के दौरान कोटा क्षेत्र से अवैध धान लाकर मंडियों और ग्रामीण इलाकों में खपाने का खेल बेखौफ जारी है। पुलिस लगातार वाहनों को पकड़कर कार्रवाई कर रही है, लेकिन राजस्व और खाद्य विभाग की निष्क्रियता के चलते पूरे नेटवर्क पर लगाम नहीं लग पा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कोटा क्षेत्र से धान ट्रक, पिकअप और ट्रैक्टरों के जरिए रात के समय चपोरा सहित आसपास के इलाकों में पहुंचाया जा रहा है। कई स्थानों पर अवैध भंडारण की शिकायतें वर्षों से बनी हुई हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं। इस अवैध कारोबार से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रभावित हो रही है, वहीं फर्जी किसानों के नाम पर बाहरी धान खपाकर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक को सूचना मिलने पर रतनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक माज़दा वाहन को अवैध धान परिवहन करते पकड़ा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विभागीय समन्वय के बिना पूरे धान माफिया नेटवर्क को तोड़ना मुश्किल है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन राजस्व और खाद्य विभाग की भूमिका की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करेगा, या फिर हर साल की तरह यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!