BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस की सराहनीय पहल, 100 गुम मोबाइल लौटे, नागरिकों के चेहरे खिले…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आम नागरिकों का भरोसा मजबूत करने और पुलिस को मित्रवत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “चेतना” अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने नववर्ष 2026 से पहले एक मिसाल कायम की है। जिले में गुम हुए कीमती मोबाइल फोनों की खोज कर पुलिस ने उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण एवं एसीसीयू) अनुज कुमार के मार्गदर्शन में एसीसीयू (साइबर सेल) बिलासपुर और जिले के विभिन्न थानों की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और लगातार प्रयासों के जरिए छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र से करीब 100 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है। 31 दिसंबर 2025 को आयोजित एक कार्यक्रम में सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। कई ऐसे लोग भी शामिल थे जिन्होंने लंबे समय पहले मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। जब उन्हें उनका खोया मोबाइल वापस मिला तो खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी। नागरिकों ने इस पहल को लेकर बिलासपुर पुलिस की जमकर सराहना की और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित पूरी पुलिस टीम का आभार जताया। लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...