ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, पति-पत्नी बाजार में करते थे खपाने की कोशिश…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नकली नोट चलाने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। कर्ज के बोझ से परेशान रायपुर निवासी दंपती ने यूट्यूब से नकली नोट छापने का तरीका सीखा और 500, 200 व 100 रुपये के नकली नोट छापकर साप्ताहिक बाजारों में छोटे व्यापारियों को निशाना बनाने लगे। आरोपी रानीतराई और पाटन के साप्ताहिक बाजारों में सब्जी मंडी, ठेले और छोटे दुकानदारों से सामान खरीदकर नकली नोट चलाते थे। शक न हो, इसके लिए नोटों पर मिट्टी लगाकर उन्हें पुराने और चलन में लगे नोटों जैसा बना देते थे। मामला तब सामने आया जब बाजार में नोटों की प्रिंट क्वालिटी खराब होने और छूने पर अलग एहसास होने से व्यापारियों को शक हुआ। एक-एक कर कई व्यापारियों के पास नकली नोट मिलने लगे, जिसके बाद बाजार में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निगरानी के दौरान अरुण कुमार तुरंग (50) और उसकी पत्नी राखी तुरंग (40) को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने नकली नोट छापकर चलाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों के पास से बाजार में चलाने के लिए रखे 5200 रुपये के नकली नोट बरामद किए। इसके बाद रायपुर के मुजगहन स्थित उनके घर की तलाशी ली गई, जहां से कलर फोटो कॉपी मशीन, पेपर और 1.65 लाख रुपये से अधिक के नकली नोट मिले। कुल मिलाकर पुलिस ने 1.70 लाख रुपये से ज्यादा के नकली नोट जब्त किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मुताबिक, आरोपी ऑनलाइन मंगाई गई मशीन से असली नोट की फोटो कॉपी कर नकली नोट छापते थे। फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन लोग शामिल हैं और नकली नोट किन-किन बाजारों तक पहुंचे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...