ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

हेडमास्टर पर महिला सहायिका से अश्लील हरकत और संबंध बनाने, बच्चों को डराने जैसे आरोप…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलरामपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर पर स्कूल में खाना बनाने वाली महिला सहायिका के साथ अशोभनीय हरकत करने और शारीरिक संबंध की मांग करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि हेडमास्टर बीरबल यादव (48) ने सहायिका को अपना निजी अंग दिखाकर संबंध बनाने का दबाव बनाया। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला कुसमी विकासखंड के ग्राम बैरडीह-आसनपानी स्थित प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। गांव की अन्य महिलाओं ने भी शिक्षक पर आपत्तिजनक बातें कहने और पत्नी बनाकर रखने की बात कहने का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि शिक्षक अक्सर रास्ते में रोककर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है, जिससे वे और बच्चियां डर के माहौल में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी हेडमास्टर नशे की हालत में स्कूली बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। बच्चों को टांगी और चाकू दिखाकर डराने जैसी हरकतों के आरोप भी सामने आए हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ रहा है। आरोपों पर हेडमास्टर बीरबल यादव ने सफाई देते हुए कहा है कि वायरल वीडियो में वह पेशाब कर रहा था और मामले को गलत तरीके से पेश किया गया है। ग्रामीण कर्मदेव ने बताया कि महिलाओं के साथ शिक्षक के आपत्तिजनक व्यवहार से जुड़े वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं, जिनमें उसकी गतिविधियां साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील नाग गांव पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के आवेदन के आधार पर वे अधिकारियों से मिलकर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर मनीराम यादव ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कुसमी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...