BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में सोशल मीडिया पोस्ट से शांति भंग करने का आरोप, एसपी से की गई FIR की मांग….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोशल मीडिया के जरिए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक लिखित शिकायत दी गई है, जिसमें फेसबुक पर किए गए एक पोस्ट को लेकर कड़ी आपत्ति जताई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित फेसबुक पोस्ट में भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया गया। पोस्ट में “इस्लामिक आतंकवाद” जैसे शब्दों का प्रयोग कर लोगों को उकसाने का प्रयास किया गया, वहीं सार्वजनिक रूप से पुतला दहन और “आओ मिलकर लड़ें” जैसे नारे लिखे जाने का भी उल्लेख किया गया है। आवेदन के अनुसार, पोस्ट में 30 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे पुराने बस स्टैंड चौक, बिलासपुर जैसे संवेदनशील सार्वजनिक स्थान का नाम लिया गया, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका और बढ़ गई। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की सामग्री समाज के विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच तनाव, घृणा और वैमनस्य फैलाने का कारण बन सकती है। शिकायत में इसे भारतीय न्याय संहिता 2023 और आईटी एक्ट के तहत दंडनीय अपराध बताते हुए प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध करार दिया गया है। पुलिस से मांग की गई है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए। आवेदनकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति बिगड़ सकती है और सांप्रदायिक अशांति फैलने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...