ChhattisgarhRaftaar News Cg

आवारा कुत्तों ने 2 साल की मासूम पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के बीरगांव इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में कुत्तों ने दो साल की मासूम बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में मासूम के शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म आए हैं। सबसे गंभीर चोट उसके सिर पर है, जहां कुत्तों ने दो जगह से मांस नोच डाला। परिजन तत्काल बच्ची को लेकर DKS अस्पताल पहुंचे, जहां बच्ची का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीरगांव क्षेत्र में हर दिन 10 से 15 लोग आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने नगर निगम और जिम्मेदार विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों के आतंक पर काबू पाने के लिए कार्रवाई की जाए, वरना किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
15 लाख लौटाने का झांसा देकर 10 लाख लिए; रकम वापस मांगने पर टालमटोल..जमीन कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरो... श्मशान में 16 लोगों की मौजूदगी से हड़कंप; पूजा-पाठ, मुंडन और 60 नींबू ने बढ़ाया रहस्य..9 पर कार्रवाई... मुक्तिधाम का रास्ता बंद तो थम गया अंतिम सफर; ग्रामीण और जमीन मालिक आमने-सामने..प्रशासन ने खुलवाया रा... कोरबा सामूहिक दुष्कर्म केस में कोर्ट का बड़ा फैसला : दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, DNA जांच बनी अह... गरियाबंद के आदिवासी छात्रावास में बड़ा हादसा : गर्म दाल से 9वीं के दो छात्र झुलसे, प्रबंधन पर लापरवा... यूथ कांग्रेस चुनाव पर अजय चंद्राकर का बड़ा आरोप : फर्जी वोटिंग और चंदे से सदस्यता का दावा, CBI जांच ... हमारा प्रिंसिपल कैसा है…? : छात्राओं का वीडियो वायरल, फीस वसूली से एक्सपायरी सैनिटरी पैड तक के आरोप... भाजपा बिलासपुर ग्रामीण की सोशल मीडिया टीम में बड़ा फेरबदल; हिमांशु यादव बने जिला मीडिया प्रभारी झलमला में गौवंशों की मौत पर गरमाया मामला; चारा-पानी के अभाव का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग... सीपत; लुतरा उर्स को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार..30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों की NO-ENTRY, रूट...