ChhattisgarhRaftaar News Cg

सनसनीखेज मामला, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी ICU में भर्ती, शरीर में चोट के निशान, दोनों हाथों की नसे कटी हुई…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बस्तर जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी को गंभीर हालत में महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके दोनों हाथों की नसें कटी हुई हैं, वहीं गले पर भी चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8 बजे उन्हें परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने बिना देर किए उन्हें ICU में भर्ती कर लिया। फिलहाल डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, भर्ती के समय जब नर्सिंग स्टाफ ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, तो वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थीं। इस वजह से घटना के कारणों को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी महारानी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्मघाती प्रयास है या किसी ने जानबूझकर उन्हें नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग जल्द ही सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...