पॉश इलाके में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी….

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) नेहरू नगर स्थित पॉश इलाके में अज्ञात चोरों ने 15 से 20 लाख रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात 7-8 अगस्त की दरमियानी रात बिजली ऑफिस के पास एक सुनसान मकान में हुई। घर मालिक सुशील कांकरिया 5 अगस्त से अपने परिवार के साथ हरियाणा गए हुए थे। उनकी गैरमौजूदगी में चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए। वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो संदिग्ध साइकिल से आते और चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सुपेला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास के फुटेज खंगाले। इस बीच, हरियाणा से लौटते समय सुशील और उनकी पत्नी का कार एक्सीडेंट हो गया, जिसमें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि फुटेज में चोरों की स्पष्ट तस्वीर मिली है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।
