BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरकण्डा पुलिस की सख्ती, चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकण्डा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अलग-अलग इलाकों में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने उनके पास से दो चाकू जब्त किए हैं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को अशोक नगर सरकण्डा और चिंगराजपारा कबीर चौक में कुछ युवकों द्वारा राहगीरों को भयभीत करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सरकण्डा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पहला नाम मनोज टण्डन (29 वर्ष), निवासी ग्राम सेंदरी थाना कोनी है, जबकि दूसरा आरोपी शंकर साहू उर्फ दउवा (19 वर्ष), निवासी चिंगराजपारा थाना सरकण्डा बताया गया है। दोनों को चाकू लहराते हुए मौके से पकड़ा गया। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 1804/2025 एवं 1805/2025 के तहत धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट में दर्ज की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में लगातार पेट्रोलिंग और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सरकण्डा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...