Raftaar News Cg

सीपत; सोंठी जंगल में युवक की शव मिलने से सनसनी..पुलिस जुटी जांच में!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंठी जंगल में सोमवार दोपहर एक युवक का फांसी के फंदे पर लटका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम कुंदरुनार निवासी राजकुमार मरावी पिता सहसराम मरावी उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार मरावी रविवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों से सूचना मिली कि सोंठी जंगल में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल सीपत थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि राजकुमार का शव जंगल में स्थित एक तेंदू के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि राजकुमार की शादी पिछले साल ही हुई थी। बताया गया कि वह एक सड़क हादसे में घायल हुआ था, जिसमें उसकी एक आंख की रोशनी प्रभावित हो गई थी। पिछले चार वर्षों से उसका इलाज चल रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी चिंतित रहता था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...