BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; नए साल से पहले बिलासपुर में पुलिस का सख्त पहरा, नशाखोरों और अड्डेबाजों पर कड़ी कार्रवाई…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नए साल के जश्न से पहले बिलासपुर पुलिस ने शहर की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त अभियान शुरू कर दिया है। देर रात सड़कों और चौक-चौराहों पर बेवजह घूम रहे और नशाखोरी में लिप्त युवकों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से 16 युवकों को हिरासत में लिया। ये युवक सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करते और शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। पुलिस को देखते ही कई युवक भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर और ग्रामीण इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। प्रमुख सड़कों और संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि पुलिस को जिन इलाकों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं, वहां देर रात दबिश दी गई। पकड़े गए युवकों को मौके पर समझाइश दी गई और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस की इस सख्ती से असामाजिक तत्वों में हड़कंप है। नए साल से पहले शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...