ChhattisgarhRaftaar News Cg

ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त, 24 घंटे में ड्यूटी जॉइन करने का अल्टीमेटम…प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश, अगर सचिव नहीं लौटे तो क्या होगी कार्रवाई? खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से ग्रामीण विकास योजनाओं पर गहरा असर पड़ा है। पंचायत स्तर पर सभी कार्य ठप हो जाने से गरीब और जरूरतमंद लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और खाद्यान्न वितरण जैसी योजनाओं के प्रभावित होने से ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए राज्य पंचायत संचालनालय ने सचिवों को 24 घंटे के भीतर ड्यूटी पर लौटने का सख्त निर्देश दिया है। आदेश की अवहेलना करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी, जिसमें निलंबन या सेवा समाप्ति तक के कदम उठाए जा सकते हैं। राज्य के पंचायत संचालनालय ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) को निर्देशित किया है कि वे हड़ताली सचिवों को तुरंत काम पर लौटने के लिए कहें। यदि सचिव तय समय सीमा में अपनी ड्यूटी पर नहीं लौटते हैं तो उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हड़ताल के कारण विकास कार्यों और जनसेवा योजनाओं में आई रुकावट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार का कहना है कि सचिवों की मांगों पर विचार किया जा सकता है, लेकिन हड़ताल के जरिए कार्य बाधित करना सही नहीं है।

क्या है सचिवों की मांग..?

ग्राम पंचायत सचिव अपनी वेतन वृद्धि, सेवा स्थायित्व और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि लंबे समय से उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है, इसलिए उन्हें हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि हड़ताल से गरीब तबके को नुकसान हो रहा है, इसलिए यह उचित कदम नहीं है. यदि सचिव 24 घंटे में काम पर वापस नहीं आते तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। जिसमें हड़ताली सचिवों को निलंबित किया जा सकता है या उनकी सेवा समाप्त की जा सकती है। सचिवों की जगह अस्थायी नियुक्तियां की जा सकती हैं या अन्य सरकारी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन जारी रहे। जो सचिव तय समय पर ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे, उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाई जा सकती है। राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिलों के कलेक्टरों और पंचायत उप संचालकों को निर्देश दिया गया है कि सचिवों को तत्काल काम पर वापस लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। अब देखना होगा कि सचिव सरकार के इस अल्टीमेटम को स्वीकार कर ड्यूटी पर लौटते हैं या प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...