Raftaar News Cg

बड़ा हादसा टला, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के काफिले की गाड़ियां टकराईं, युवती ने की नस काटने की कोशिश…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) सोमवार को दुर्ग जिले के भिलाई में आयोजित हनुमंत कथा के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि अचानक एक युवक गाड़ियों के सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया। इसी वजह से शास्त्री जी की डिफेंडर और पीछे चल रही दो इनोवा गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हालांकि टक्कर ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन वाहनों को नुकसान पहुंचा। इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। कार में सवार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय समेत सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे में सामने आया युवक भी बाल-बाल बच गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सड़क से सुरक्षित हटाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काफिला कार्यक्रम स्थल से रवाना हो रहा था, तभी एक युवक खुद को शास्त्री जी का भक्त बताते हुए अचानक गाड़ियों के सामने आ गया। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से भक्तों से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी श्रद्धालु इस तरह की जल्दबाज़ी या जोखिम भरा कदम न उठाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे किसी की व्यक्तिगत पूजा के लिए नहीं, बल्कि भगवान हनुमान की कथा और आराधना के लिए आए हैं। इसी बीच, भिलाई के जयंती स्टेडियम में चल रही हनुमंत कथा के दौरान एक और चिंताजनक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, एक युवती शास्त्री जी से व्यक्तिगत मुलाकात करना चाहती थी। मुलाकात नहीं हो पाने से आहत होकर उसने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और नस काटने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते उसे संभाला और उपचार के लिए भेजा। उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय दिव्य हनुमंत कथा का सोमवार को अंतिम दिन है। यह कथा 25 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चली। कथा सुनने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भिलाई पहुंचे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...