BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोनी पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो बदमाशों पर कसा शिकंजा….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोनी थाना क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार निगरानी और सूचना संकलन के बाद कोनी पुलिस ने दो बदमाशों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस को क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की पुख्ता जानकारी मिली थी, जिसके बाद तत्काल टीम गठित कर दबिश दी गई। इस दौरान बॉम्बे आवासपारा, छोटी कोनी निवासी 25 वर्षीय राकेश पाण्डेय और 25 वर्षीय प्रकाश ध्रुव को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई किसी भी संभावित अपराध को समय रहते रोकने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...