BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; जमीन फर्जीवाड़ा उजागर, नकली कागजात बनाकर बेचनी चाही संपत्ति, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा पुलिस ने एक बड़े जमीन घोटाले का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज़ तैयार कर प्लॉट बेचने की साजिश रची थी। इस मामले में पुलिस ने एक दस्तावेज़ लेखक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी और उसका साथी फरार बताए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता अरुण कुमार दुबे ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1999 में जमीन खरीदी थी। लेकिन कुछ समय पहले पता चला कि फर्जी कागजात तैयार कर उसी संपत्ति पर कब्जे की कोशिश हो रही है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सुरेश मिश्रा और उसके साथी ने विक्रय विलेख में हेराफेरी की। उन्होंने मूल प्रति और कार्बन कॉपी में अलग-अलग खसरा नंबर दर्ज करवा दिए। इस आधार पर तहसील कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई गई थी, ताकि असली मालिक को उसके अधिकार से वंचित किया जा सके। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दस्तावेज़ लेखक को हिरासत में लिया है। वहीं मुख्य आरोपी व अन्य साथी की तलाश जारी है। इस पूरे मामले ने जमीन खरीद-फरोख्त में सक्रिय ठगों की साजिश को फिर से उजागर कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...