ChhattisgarhRaftaar News Cg

पैसेंजर ट्रेन में युवक की संदिग्ध मौत, कोच में फांसी पर लटका मिला शव…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में रविवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव कोच के अंदर पंखे के सहारे फांसी पर लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि जब सुबह यात्री ट्रेन में सवार हुए, तब उन्होंने कोच के अंदर युवक का शव देखा। इसके बाद तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि जिस समय युवक ने फांसी लगाई, उस वक्त कोच पूरी तरह खाली था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस आसपास के यात्रियों और स्टेशन कर्मचारियों से पूछताछ कर युवक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेज दिया गया है और संबंधित थानों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...