BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पटाखे जैसी आवाज वाली बुलेट पर पुलिस की सख्ती, 24 बाइक और चालकों पर कार्रवाई….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में तेज धमाके जैसी आवाज निकालकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बिना नंबर प्लेट और मोडिफाइड सायलेंसर लगाकर सड़कों पर दौड़ रहे युवकों के खिलाफ जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच की गई। इस दौरान उन बुलेट मोटरसाइकिलों को रोका गया, जिनमें अवैध रूप से मोडिफाइड सायलेंसर लगे थे या जिन पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस के अनुसार, इन बाइकों से निकलने वाली तेज आवाज से आम लोग, बुजुर्ग, बच्चे और अस्पतालों के आसपास रहने वाले मरीज परेशान हो रहे थे, जिसको लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अभियान के दौरान जिले में कुल 24 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई की गई। इनमें सिविल लाइन से 10, सरकंडा से 7, तारबहार से 2, सकरी से 1, तोरवा से 2 और कोतवाली क्षेत्र से 2 बाइक शामिल हैं। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को जब्त किया गया, वहीं मोडिफाइड सायलेंसर उतरवाकर कब्जे में लिए गए। पुलिस ने सभी चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। एसएसपी रजनेश सिंह ने साफ कहा कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने और कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और किसी भी तरह का अवैध मॉडिफिकेशन न कराने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...