ChhattisgarhRaftaar News Cg

ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा और उनकी मां की सड़क हादसे में मौत….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चर्चित ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा उर्फ तलविंदर सिंह (34) और उनकी मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा मध्य प्रदेश के चित्रकूट के पास बुंदेलखंड नेशनल हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, अमन अपनी मां और मौसा के साथ स्कॉर्पियो कार से अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने पंजाब जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अमन और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके मौसा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमन बाजवा कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के झाबर गांव के रहने वाले थे और कोयला परिवहन का बड़ा कारोबार संभालते थे। उनके पास 100 से अधिक वाहन सड़क पर चलते हैं। अचानक हुई इस घटना से गेवरा-दीपका क्षेत्र में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...