ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कलिंगा यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्र की मौत के मामले में तीन विदेशी छात्रों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नवा रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी के एक विदेशी छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में मंदिर हसौद पुलिस ने अहम कार्रवाई की है। पुलिस ने यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले तीन विदेशी नागरिक छात्रों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे नवा रायपुर सेक्टर-16 स्थित ईडब्ल्यूएस 30/06 बिल्डिंग में रहने वाले छात्र सैमपुर जुदे की बिल्डिंग से गिरने के बाद मौत हो गई थी। शुरुआत में इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि घटना के समय सैमपुर जुदे अपने एक साथी से बातचीत कर रहा था। तभी वहां तीन अन्य छात्र पहुंचे और उस पर अपनी एक महिला मित्र के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और तीनों छात्रों ने सैमपुर जुदे के साथ मारपीट करने की कोशिश की। डर के कारण सैमपुर जुदे अपनी जान बचाने के लिए सीढ़ियों से होते हुए छत की ओर भागा, लेकिन तीनों आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गए। खुद को घिरा देख उसने छत से नीचे छलांग लगा दी। नीचे कांक्रीट सड़क पर गिरने से उसके सिर, मुंह और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। इसके बाद मंदिर हसौद थाना में अपराध क्रमांक 662/25 के तहत धारा 105 और 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये है गिरफ्तार आरोपी…..

1. नोउई कुर माजाक (उम्र 23 वर्ष) – निवासी नवा रायपुर, मूल निवासी दक्षिण सूडान

2. सबरी पालीनो उर्फ टोनी (उम्र 22 वर्ष) – निवासी रायपुर, मूल निवासी दक्षिण सूडान

3. मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन (उम्र 22 वर्ष) – निवासी नवा रायपुर, मूल निवासी दक्षिण सूडान

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...