ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; पिता-पुत्र की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत..बेटे को बचाने कूदा पिता, दोनों की गई जान, पुलिस जुटी जांच में..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम ऊनी में सोमवार शाम एक हृदय विदारक हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर के पीछे बने कुएं में पहले बेटा गिरा, फिर उसे बचाने गए पिता की भी जान चली गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ऊनी निवासी कैलाश गोस्वामी (40 वर्ष) ने कुछ दिन पहले अपने घर के पीछे एक रिंगनुमा कुआं बनवाया था। कुएं की सफाई न होने से उसमें बदबू फैल रही थी और कई मेंढक मरे पड़े थे। इन्हीं मेंढकों को निकालने के प्रयास में कैलाश का बेटा अंशु गोस्वामी (कक्षा 9वीं का छात्र) कुएं में गिर गया। बेटे को गिरते देख कैलाश उसे बचाने कुएं में कूद पड़ा। अनुमान है कि कुएं में जहरीली गैस या करंट के कारण, अथवा पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट कारण के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने शाम 7 बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सीपत पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। बताया गया कि कुआं करीब 25 फीट गहरा था और उसमें लगभग 5 फीट पानी भरा हुआ था। घटना के समय कैलाश की पत्नी की तबीयत खराब थी और वह घर के भीतर सो रही थी, जिससे उसे हादसे की जानकारी देर से मिल सकी। फिलहाल सीपत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा पूरे गांव को झकझोर गया है और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...