CrimeRaftaar News Cg

रायपुर; देवर ने की बीच सड़क पर भाभी की हत्या, 200 मीटर तक दौड़ाया, गले पर किया चाकू से वार; पत्नी से झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। गुरुवार शाम विधानसभा थाना क्षेत्र में एक देवर ने अपनी भाभी की बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले घर में पत्नी से झगड़ा किया और बीच-बचाव करने पर भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, रिंग रोड नंबर 3 स्थित एसबीआई बैंक के पास रहने वाले बंजारे परिवार में गुरुवार शाम 7 बजे के करीब विवाद हुआ। कामेश्वर बंजारे अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर बहस कर रहा था। इस दौरान वहीं मौजूद भाभी संगीता बंजारे (35) ने देवरानी का पक्ष लेते हुए झगड़ा रोकने की कोशिश की। इससे गुस्साए देवर ने किचन से चाकू उठाया और संगीता पर हमला कर दिया। घबराकर संगीता घर से बाहर भागी, लेकिन आरोपी करीब 200 मीटर तक उसका पीछा करता रहा। सड्डू स्थित पेट्रोल पंप के पास जब वह गिर गई तो आरोपी ने गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय संगीता का बेटा भी मौजूद था, जिसने अपने पिता देवेंद्र दास बंजारे को फोन कर बताया कि चाचा ने मम्मी को मार दिया है। ऑटो चालक देवेंद्र सवारी उतारकर तुरंत घर की ओर दौड़ा, लेकिन रास्ते में ही उसे भीड़ में अपनी पत्नी लहूलुहान पड़ी मिली। वह तुरंत पत्नी को मोवा के अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी पहले भी घरेलू विवादों में उलझ चुका है। वारदात के बाद वह खरोरा भाग गया था, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!