ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत: क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं चरम पर, सड़क पार कर रहे व्यपारी की..तीसरी मौत, सीसीटीवी फुटेज हो रहा वायरल, विडीयो देख पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र में सप्ताह भर के भीतर बाइक की आमने-सामने भिड़ंत की दो घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है। पहली घटना 11 सितंबर को फिटनेस मंत्रा जिम के पास घटी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान रोहित कुमार कलियारे और कैलाश सरूता के रूप में की गई थी। दूसरी घटना 14 सितंबर शनिवार को घटी, जिसमें बाइक और स्कूटी के बीच भिड़ंत हुई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की पहचान संजय रत्नाकर पिता महेश रत्नाकर उम्र 24 वर्ष और अमन सोनवानी पिता सुशील सोनवानी उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई। दोनों नवाडीह चौक सीपत की ओर समान लेने जा रहे थे। वहीं स्कूटी पर सवार सतीश गुप्ता पिता रामखिलावन गुप्ता उम्र 58 वर्ष जो स्वाती इलेक्ट्रॉनिक शॉप सीपत के संचालक हैं, एचडीएफसी बैंक जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे।

जैसे ही सतीश गुप्ता ने सड़क पार की, तेज रफ्तार से आ रही बाइक उनसे टकरा गई। हादसे के बाद सतीश गुप्ता को गंभीर स्थिति में अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां की स्थिति को देखते हुए उन्हें श्री मंगलम हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं, जिसमें सतीश गुप्ता सड़क पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि तेज गति से आ रही बाइक स्कूटी से टकरा रही है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...