BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; फेसबुक पर तहसीलदार बनकर महिला से दोस्ती, अश्लील कॉल और फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में महिला से जुड़े गंभीर साइबर अपराध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फेसबुक के जरिए खुद को तहसीलदार बताकर महिला से दोस्ती करता था और बाद में अश्लील हरकतों पर उतर आया। पीड़िता की शिकायत के अनुसार वर्ष 2022 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से आशुतोष उपाध्याय नामक युवक से हुई थी, जिसने खुद को मुंगेली का तहसीलदार बताया। शुरुआती बातचीत के बाद जब महिला ने संपर्क बंद किया तो आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर दबाव बनाने लगा और अश्लील बातें करने लगा। महिला द्वारा नंबर ब्लॉक किए जाने से नाराज आरोपी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद महिला को कई अज्ञात नंबरों से अश्लील कॉल आने लगे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आशुतोष उपाध्याय (35 वर्ष), निवासी मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...