BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

MASTURI: 6 माह पूर्व हुई हत्या का बदला लेने जेल में बंद आरोपियों के घर घुसा मृतिका का परिवार, धारदार हथियार से हुआ हमला, 3 घायलों में 6 माह के मासूम की हालत गंभीर, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश…….

मस्तूरी: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र में कुछ माह पूर्व टोनही के संदेह पर राठौर परिवार ने हत्या की थी। इस हत्या का बदला लेने मृतिका के परिवार ने सोमवार को उस राठौर परिवार पर प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले के दौरान 6 माह के मासूम के सिर में हंसिया से वार किया गया। जिसकी हालत गंभीर है। इस घटना के बाद 3 घायलों को सिम्स हॉस्पिटल लाया गया है। मस्तूरी पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी के ग्राम भदौरा में 6 माह पूर्व टोनही के संदेह पर एक महिला की हत्या हुई थी। पुलिस के अनुसार गांव की भूरीबाई पति लक्ष्मण सोनवानी उम्र 70 वर्ष पर पड़ोसी राठौर परिवार टोनही का संदेह करता था।

राठौर परिवार अंधियारी रात में वृद्धा को उठाकर अपने घर ले गए। जहां उसे प्रताड़ित किया गया। वहीं जिंदा जलाकर उसे फेंक दिया गया। सिम्स में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मस्तूरी पुलिस ने मामला दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस 6 माह पूर्व हुई हत्या का बदला लेने मृतिका के भतीजे अमर रात्रे और अन्य लोगों ने राठौर परिवार पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी बीच अमन रात्रे धारदार हथियार से वार करने लगा। जिसकी चपेट में 6 माह का बालक ओम राठौर आ गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। इधर बालक, उसकी मां और बुआ को ईलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं मस्तूरी पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
Bilaspur; Blinkit के आटे में फंगस की शिकायत से मचा हड़कंप..खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, आटा-मैगी के स... सीपत में अवैध शराब पर पुलिस का छापा..37 पाव के साथ आरोपी गिरफ्तार: बहेरा पुल के पास कार्रवाई, 6.660 ... बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर; सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत..ऑटो से उतरकर घर जा ... खच्चरों पर घमासान..वायरल ऑडियो से बवाल; बिलासपुर महापौर और पति अशोक विधानी पर पशु सेवकों को धमकाने क... बेलतरा में विकास का बड़ा धमाका; 18.96 करोड़ से संवरेंगी सड़कें, बनेंगी नालियां और चाटीडीह में बनेगा ... बिलासपुर में रेस्क्यू किए खच्चरों की सुपुर्दगी पर सवाल; गौठान से महापौर पति के ईंट-भट्ठे पहुंचाने का... गरबा की ड्रेस, हाथ में सिगरेट और पिस्टलनुमा वस्तु; वायरल वीडियो पर पुलिस का शिकंजा..9 गिरफ्तार! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य...