BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में गैंगरेप! चाचा और भतीजे ने मिलकर युवती का किया रेप..पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक गंभीर आपराधिक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने आरोपी ऋषि राज सिंह पर शादी का झांसा देकर अपने चाचा सुरेंद्र सिंह के घर ले जाने और वहां सुरेंद्र सिंह के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में पीड़िता द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 70(1), 351(2), 115(2) और 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशानुसार थाना तोरवा प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर ही ऋषि राज सिंह और सुरेंद्र कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

01. राज ऋषि सिंह पिता नंद किशोर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी देवरीखुर्द सत बहिनिया मंदिर के पास थाना तोरवा,

02. सुरेंद्र कुमार सिंह पिता राम आशीष सिंह उम्र 56 वर्ष निवासी नहरपारा देवरीखुर्द सफेद खदान थाना तोरवा बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...