BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी कामयाबी, जलगांव से नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नाबालिगों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना हिरी पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के जलगांव से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना हिरी में अपराध क्रमांक 296/2025 दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात लोगों द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध में बीएनएस की कई धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार दबिश देते हुए अपहृता का सुराग लगाया। आखिरकार पुलिस ने नाबालिग बालिका को जलगांव (महाराष्ट्र) से सुरक्षित बरामद कर लिया। जांच के दौरान सामने आया कि अपहरण में एक पुरुष और एक महिला सहित कुल तीन आरोपी शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...