BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

BILASPUR: देर रात तक बज रहे DJ को बंद कराने गए पुलिसकर्मियों पर युवकों ने किया हमला, वर्दी फाड़ गाड़ी में की तोड़फोड़, 2 युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही पूछताछ, पढिए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर में जन्माष्टमी पर्व के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला किए जाने की घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है। रतनपुर के गांधीनगर क्षेत्र में सोमवार की रात एक समूह ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और उनकी वर्दी फाड़ दी। इस दौरान युवकों ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर भी पथराव किया और तोड़फोड़ की।

मिली जानकारी के अनुसार जन्माष्टमी की रात धार्मिक नगरी रतनपुर में विभिन्न स्थानों पर युवकों की टोलियां मटकी फोड़ने के कार्यक्रम के तहत घूम रही थीं। इस दौरान कई स्थानों पर मटकी फोड़ने का कार्यक्रम समय पर समाप्त कर दिया गया, लेकिन गांधी नगर में युवकों की टोली देर रात तक डीजे बजाते हुए शहर भर में घूमती रही।पेट्रोलिंग टीम ने डीजे की तेज आवाज और देर रात तक जारी शोर के कारण युवकों को डीजे बंद करने की सलाह दी। आरोप है कि शराब के नशे में धुत युवकों ने पुलिसकर्मियों से विवाद करना शुरू कर दिया। मना किए जाने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की की और उनकी वर्दी फाड़ दी। इसके साथ ही पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर भी पथराव कर तोड़फोड़ की। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिससे आरोपी युवक इधर-उधर भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल से दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने रतनपुर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है और स्थानीय प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत! राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा कल..सरकंडा खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ! रतनपुर में आंदोलन पर बवाल; तीन मांगों से शुरू हुआ विरोध पहुंचा 14 सूत्रीय एजेंडे तक..अब नगरवासियों न... बिलासपुर में गरबा प्रचार को लेकर विवाद : धूम्रपान और हथियार वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल, लोगों ने की क... सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला : पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में 3 को फांसी और ...