BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

सोशल मीडिया विवाद, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पर टिप्पणी के मामले में आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार….

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्थानीय विधायक के खिलाफ कथित रूप से मर्यादाहीन शब्दों का इस्तेमाल करने वाली आकांक्षा टोप्पो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सीतापुर थाना पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस के अनुसार, आकांक्षा टोप्पो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक, अशोभनीय और तथ्यहीन टिप्पणियां की थीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पुलिस का कहना है कि आकांक्षा टोप्पो पत्रकार नहीं होने के बावजूद स्वयं को पत्रकार के रूप में प्रस्तुत कर रही थीं और सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर झूठी व भ्रामक जानकारियां फैला रही थीं। इससे आमजन में गलत संदेश जा रहा था और सोशल मीडिया का दुरुपयोग हो रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ पहले से ही इसी तरह के मामलों में विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज हैं। वर्तमान प्रकरण में उन्होंने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए शासकीय भूमि से जुड़े मुद्दे को लेकर कथित रूप से झूठे आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट प्रसारित की थी। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अग्रिम विवेचना जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...