ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

KORBA: जहरीले कच्चे महुआ शराब की सेवन से एक महिला सहित 3 की मौत, फैली सनसनी… गिलास, पन्नी में भरी शराब, मछली सब्जी की हो रही जांच……

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जहरीले कच्ची महुआ शराब के सेवन से एक महिला समेत 3 लोगों की मौत होने की खबर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमेर का है, फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी घटना स्थल पहुंची है।

घटनास्थल से गिलास, पन्नी में भरी शराब, मछली सब्जी और भोजन जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है, पुलिस मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर आगे पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों की मृत्यु जहरीले कच्ची शराब पीने से हुई है, मृतकों में मालती बाई उम्र 50 वर्ष, राम सिंह उम्र 60 वर्ष, बेदराम 49 वर्ष शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार इसी घटना में मृत हुए, बेदराम के घर में बैठकर ये तीनों शराब पी रहे थे, जहां चखना और कच्ची महुआ शराब मृत शव के पास पड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

पीएम रिपोर्ट के बाद कुछ कहना उचित होगा: एसपी

इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि तीनों की मौत जहरीले शराब पीने या विषाक्त भोजन (फूड पॉयजनिंग) से हुई, यह कहना अभी ठीक नहीं होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कवर्धा में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन; 24 घंटे से हाईवे जाम..आखिर क्यों भड़के किसान? कोटा के क्रेशर मिल में 50 हजार की चोरी कर फरार दो आरोपी गिरफ्तार..क्रेशर उद्योग में घुसकर चुराए थे म... बिलासपुर में बनेगा 1440 करोड़ का मेडिकल हब; कोनी में सिम्स का नया परिसर, मेडिकल कॉलेज से कैंसर अस्पत... बिलासपुर; चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..इंस्टाग्राम पर भी हथियार दिखाकर देता था धमकी! SECL में हिंदी का सम्मान; राजभाषा पखवाड़े का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को मिली शील्ड..... फरार आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का इनाम घोषित..सूचना देने वाले को मिलेंगे 5 हजार! बिलासपुर में सिम्स की बदलेगी सूरत; 5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी..200 नए बेड और 3 जनरेटर से बढ़... Bilaspur; Blinkit के आटे में फंगस की शिकायत से मचा हड़कंप..खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, आटा-मैगी के स... सीपत में अवैध शराब पर पुलिस का छापा..37 पाव के साथ आरोपी गिरफ्तार: बहेरा पुल के पास कार्रवाई, 6.660 ... बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर; सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत..ऑटो से उतरकर घर जा ...