BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी, कमिश्नर ने दिए जांच के निर्देश…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा विकासखण्ड अंतर्गत पीपरतराई धान खरीदी केंद्र में अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। संभागीय कमिश्नर सुनील जैन ने पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर सुनील जैन और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि केंद्र में औसत गुणवत्ता से कम स्तर का धान खरीदा जा रहा है। साथ ही धान की स्टेकिंग व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं थी, जिससे भंडारण में नुकसान की आशंका जताई गई। निरीक्षण में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। केंद्र में बैठने, छांव और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं की कमी साफ नजर आई। इस पर कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर करते हुए खाद्य विभाग को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत करते हुए अपील की कि वे धान को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके ही केंद्र में लाएं, ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...