ChhattisgarhRaftaar News Cg

पत्नी को लेने जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत……

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ग्राम हसदा निवासी ताम्रज ध्रुव अपनी पत्नी को मायके से तीजा मनाने के बाद घर लाने बाइक से निकला था। नवागांव हाई स्कूल के पास कुंडल से गिट्टी लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान ताम्रज उसकी चपेट में आ गया। हादसे में उसके सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम खिसोरा से नवागांव तक का सड़क मार्ग सिंगल लेन है। संकरी सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही खतरनाक साबित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक सड़क चौड़ीकरण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...