ChhattisgarhRaftaar News Cg

प्रेम प्रसंग से आहत युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका की शादी के बाद से था सदमे में…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंध टूटने के सदमे में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी गर्लफ्रेंड की शादी से गहरे सदमे में था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन परिवार के दबाव में युवती ने किसी और से विवाह कर लिया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के नया गंज निवासी 30 वर्षीय अभिषेक देवांगन का कोतरा रोड क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती से करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की नियमित मुलाकातें होती थीं। कुछ दिन पहले युवती ने अचानक संबंध खत्म कर लिए और तीन दिन पूर्व उसकी शादी हो गई। इस फैसले से अभिषेक मानसिक रूप से टूट गया था और लगातार तनाव में रहने लगा। गुरुवार रात अभिषेक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कहा कि उसने सच्चे दिल से प्यार किया और कभी किसी को धोखा नहीं दिया। वीडियो में वह भावुक नजर आ रहा है और अपने कदम के लिए प्रेम में मिली निराशा को जिम्मेदार बता रहा है। घटना का पता तब चला जब उसका एक दोस्त घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिजन कमरे में पहुंचे तो अभिषेक फंदे पर लटका मिला। उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; हादसों में फंसे लोगों को मिनटों में मिलेगी राहत: यातायात पुलिस बिलासपुर को मिले अत्याधुनिक... बिलासपुर; तुरकाडीह चौक में तलवार लहराकर लोगों को दहशत में फैलाने वाला गिरफ्तार! बिलासपुर; लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र मोहन को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई..तिरंगे में लिपटा पार्थि... बिलासपुर; तखतपुर के होटल में भीषण आग, लाखों का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी है! बिलासपुर; तिफरा उपकेंद्र में 40 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर शुरू, बिलासपुर को मिलेगी निर्बाध बिजल... बिलासपुर; एसईसीएल में भू-जल संरक्षण पर मंथन: दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न..जल प्रबंधन, वर्षा जल संचयन ... बिलासपुर; बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा उग्र आंदोलन, जनपद सीईओ का भी करेंगे घेराव: अटल श्रीवास्त... बिलासपुर; स्ट्रीट लाइट का पोल बना करंट का जाल, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 5 मजदूर: सिरगिट्टी में स... बिलासपुर; अपोलो हॉस्पिटल पर गंभीर मरीज की शिफ्टिंग में लापरवाही का आरोप: कांग्रेस ने 7 दिन का दिया अ... बिलासपुर; छठी कार्यक्रम में युवक की पीट-पीटकर हत्या...तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर कार्यक्रम में पह...