BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सीढ़ी से गिरा या हत्या..? तखतपुर में संदिग्ध मौत, चोरी की नीयत से दुकान में घुसने की आशंका..परिजनों का आरोप– करंट और पिटाई से गई जान, दुकान संचालक पर हत्या का शक!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरेली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। शिव ट्रेडर्स की सीढ़ियों के नीचे रविवार सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि युवक दुकान में चोरी की नीयत से घुसा और सीढ़ी से गिरकर उसकी मौत हो गई। मगर मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि युवक को करंट लगाया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जरेली स्थित शिव ट्रेडर्स के संचालक शंकर जायसवाल ने रविवार सुबह दुकान खोलते समय देखा कि सीढ़ियों के नीचे एक युवक मृत पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान ग्राम नगोई निवासी अर्जुन पात्रे (32) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आशंका है कि अर्जुन चोरी की नीयत से दुकान में घुसा और उतरते वक्त सीढ़ी से गिरकर उसकी मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

परिजनों का आरोप..करंट और पिटाई से हत्या……..

मृतक के पिता अशोक पात्रे और मां केवरा पात्रे का आरोप है कि अर्जुन को करंट लगाया गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। उन्होंने दावा किया कि अर्जुन के हाथ जले हुए थे और पीठ पर चोट के निशान थे। यही नहीं परिजनों का कहना है कि दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी संचालक ने दिखाने से इनकार कर दिया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो दुकान संचालक शंकर जायसवाल ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और संचालक से पूछताछ भी की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...