BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में फिर लगी भीषण आग, लाखो का सामान जल कर खाक, मची अफरा-तफरी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में शुक्रवार को अचानक लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। तारबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ‘नीरज ट्रेडर्स’ के कॉस्मेटिक गोदाम में लगी आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हादसे में गोदाम के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले गोदाम के ऊपरी हिस्से से घना काला धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने तेज लपटों का रूप ले लिया। चूंकि गोदाम में परफ्यूम, क्रीम, पाउडर और अन्य ज्वलनशील कॉस्मेटिक सामग्री का भंडारण था, इसलिए आग तेजी से फैलती चली गई। ऊंची उठती लपटें और धुएं के गुबार दूर से ही नजर आने लगे। धुएं की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की दुकानों में मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। व्यापार विहार जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में भगदड़ की स्थिति बन गई। दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही नगर सेना के दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरी गलियों और भारी भीड़ के चलते दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने में काफी संघर्ष करना पड़ा। इसी बीच पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और भीड़ को हटाकर रास्ता खाली कराया। दमकल कर्मियों ने सबसे पहले आग को आसपास की दुकानों और गोदामों तक फैलने से रोकने पर ध्यान दिया। एहतियातन नजदीकी भवनों को खाली करा लिया गया, ताकि किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। व्यापार विहार में हुए इस हादसे ने एक बार फिर व्यस्त बाजार क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...