BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; भिलाई नगर की वोटर लिस्ट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का नाम गलत तरीके से जुड़ा, विजय केशरवानी ने भाजपा व आयोग पर लगाए आरोप….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई नगर की मतदाता सूची में बिलासपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी का नाम दर्ज होने का मामला सामने आया है। त्रुटि सामने आते ही जिला निर्वाचन कार्यालय ने इसे गलती बताते हुए कहा कि उनका नाम फिर से बिलासपुर की सूची में जोड़ा जाएगा। इस पूरे मामले पर विजय केशरवानी ने भाजपा और निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई लिपिकीय गलती नहीं, बल्कि कांग्रेस समर्थित मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को टारगेट करने की सुनियोजित साजिश है। केशरवानी का कहना है कि उन्होंने एसआईआर फॉर्म बीएलओ को सभी दस्तावेजों के साथ सौंपा था, फिर भी उनका नाम भिलाई में दर्ज कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वही तरीका है, जैसा राहुल गांधी ने बिहार में मतदाताओं के नाम हटाने के मामले में उजागर किया था। कांग्रेस नेताओं ने पूछा कि भिलाई के बीएलओ को उनका फॉर्म कैसे मिला और किसके निर्देश पर उनका नाम सूची में जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि 2003 से लेकर 2025 तक उनकी मतदाता सूची में कभी भी भिलाई नगर का नाम नहीं रहा है, इसलिए यह कार्रवाई पूरी तरह प्लान की गई लगती है। विजय केशरवानी के साथ शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को राज्यव्यापी अभियान बनाएगी और मतदाता सूची में संभावित हेरफेर को जनता के सामने लाएगी। कांग्रेस ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र की मतदाता सूची की जांच अवश्य करें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...