BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जोरापारा तालाब क्षेत्र में जलभराव से हाहाकार, मोहल्लेवासियों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जोरापारा तालाब इलाके में नाली और सड़क की बदहाल स्थिति ने स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार जलभराव और गंदगी से परेशान नागरिकों ने अब प्रशासन के दरवाजे पर दस्तक दी है। जोरापारा तालाब मोहल्ला समिति के बैनर तले रहवासियों ने विधायक, नगर निगम आयुक्त, महापौर और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। स्थानीय निवासी रेवती यादव ने बताया कि तालाब के पास बनी नाली लंबे समय से जर्जर हालत में है। पूर्व में सड़क निर्माण के दौरान नाली को संकरा कर दिया गया, जिससे बारिश के दिनों में पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो जाती है। नतीजतन गंदा पानी घरों के आसपास भर जाता है और पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक होने से स्वास्थ्य को लेकर चिंता और बढ़ गई है। कई परिवारों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नागरिकों ने मांग की है कि जोरापारा तालाब के पास स्थित नाली का तत्काल चौड़ीकरण किया जाए, सड़क निर्माण के साथ समुचित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित हो और तालाब का सौंदर्यीकरण भी कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न खड़ी हो। मोहल्ला समिति ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए तो स्थानीय लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। वहीं नागरिकों को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए जल्द राहत प्रदान करेंगे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...