BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में अमीरों ने गरीबों के हक का राशन हड़पा, प्रशासन ने 64 हजार फर्जी राशन कार्डों का किया खुलासा…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में गरीबों के हक का राशन हड़पने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में प्रशासन द्वारा चलाए गए राशन कार्ड सत्यापन अभियान में खुलासा हुआ कि कई संपन्न लोग खुद को गरीब बताकर सरकारी सस्ते राशन का लंबे समय से फायदा उठा रहे थे।
जांच में यह पता चला कि लगभग 64 हजार राशन कार्डधारी वास्तव में गरीबी की श्रेणी में नहीं आते। उनके पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि है, जो नियमों के अनुसार राशन कार्ड का पात्र नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने फर्जी दस्तावेज और गलत जानकारी के सहारे राशन कार्ड बनवाए और गरीबों का अनाज हड़पते रहे। इसका सीधा असर वास्तविक गरीब मजदूर और जरूरतमंद परिवारों पर पड़ा, जिन्हें समय पर राशन नहीं मिल पा रहा था। प्रशासन ने अब सभी अपात्र कार्डधारियों को चिन्हित कर उनके राशन कार्ड निरस्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा और इसके चलते जिले के हजारों गरीब परिवारों को उम्मीद है कि अब उन्हें उनका हक का राशन पूरा और समय पर मिलेगा। इस कदम को प्रशासन ने गरीबों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय प्रयास बताया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...