ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार……

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई के दुर्ग जिले में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बेटी की तबीयत खराब होने पर मां ने बेमेतरा जिले के एक व्यक्ति को झाड़-फूंक के लिए घर बुलाया था, जिसने इस भरोसे का गलत फायदा उठाया। घटना 22 दिसंबर की है और मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी परमेश्वर बघेल (25 वर्ष) खुद को बड़ा बैगा बताता था। वह घर पहुंचा और बच्ची को बाहरी हवा का साया बताकर झाड़-फूंक करने लगा। इसके बाद नींबू फेंकने का बहाना बनाया और नाबालिग को अपने साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित नर्सरी के भीतर ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता को डरा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे पीड़िता डर के कारण चुप रही। अपने साथ हुए इस घटनाक्रम को बेटी ने दो दिन के बाद अपनी मां को बताया। इसके बाद परिजनों ने नंदिनी नगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज करते हुए विवेचना शुरू की और आरोपी युवक परमेश्वर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...