BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; भैंसाझार वन क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर जब्त……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ वन विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। भैंसाझार वन परिक्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में रेत उत्खनन में लगे पांच ट्रैक्टरों को ट्रॉली सहित जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को वन क्षेत्र में अवैध रूप से रेत निकाले जाने की सूचना मिली थी। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध संचालक और क्षेत्रीय महाप्रबंधक बिलासपुर के मार्गदर्शन में मंडल प्रबंधक, कोटा परियोजना मंडल बिलासपुर ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी वैभव साहू के नेतृत्व में वन अमला और उड़नदस्ता टीम ने भैंसाझार परिक्षेत्र के कलमीटार बीट, कक्ष क्रमांक P/1586 में दबिश दी। मौके पर टीम ने अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए पांच ट्रैक्टरों को पकड़ा। वन विभाग ने सभी मामलों में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और जब्त किए गए वाहनों को वन विभाग की अभिरक्षा में रखा गया है। वन अधिकारियों ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन से वन संपदा और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचता है। इसे देखते हुए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...