सरप्राइस चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों के खिलाफ कार्यवाही….. ! निरीक्षण कर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने दिए समझाइश एवं निर्देश……?

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार की रात बिलासपुर पुलिस द्वारा सरप्राइस चेकिंग चलाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 52 लोगों के विरुद्ध 185 एमवी एक्ट की कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी ग्रामीण थाना एवं शहर के निम्नांकित 7 पॉइंट राजेंद्र नगर चौक, महाराणा प्रताप चौक, गुरु नानक चौक, हुंडई चौक, महामाया चौक, मंगला चौक, गुंबर पेट्रोल पंप तिराहा पर सरप्राइस चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग बिलासपुर पुलिस द्वारा की गई। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 52 लोगों के विरुद्ध 185 एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, वहीं यातायात नियमों के अंतर्गत 184 लोगों के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान 45900 रुपए शमन शुल्क लिया गया। सरप्राइस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी चेकिंग पॉइंट का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक समझाइश एवं निर्देश दिया गया।

