ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सेंट्रल जेल में गवाह पर हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी की केन्द्रीय जेल एक बार फिर विवादों में आ गई है। जेल के भीतर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब गवाहों तक पर जानलेवा हमला हो रहा है। ताजा मामला बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड से जुड़ा है, जिसमें इस केस के मुख्य गवाह कुशाल तोलानी पर जेल के अंदर चाकू से हमला किया गया। मिली जानकारी के अनुसार कुशाल तोलानी को एक अन्य मामले में केवल एक दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल रायपुर भेजा गया था। इसी दौरान जेल में बंद यश शर्मा हत्याकांड के आरोपियों के इशारे पर उस पर हमला करवाया गया। आरोप है कि एनडीपीएस एक्ट में सजा काट रहे एक कैदी ने उस पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जेल में अफरा-तफरी मच गई। घायल कुशाल तोलानी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस वारदात ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि जेल के भीतर चाकू जैसे प्रतिबंधित हथियारों का पहुंचना बेहद चिंताजनक है। कुशाल तोलानी के परिजनों और वकीलों ने कलेक्टर और एसएसपी रायपुर को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि गवाह की जानबूझकर जान खतरे में डाली गई और जेल प्रशासन सुरक्षा देने में नाकाम रहा। लगातार हो रही मारपीट और गैंगवार की घटनाओं से साफ है कि जेल के अंदर अपराधियों का दबदबा कायम है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच के संकेत दिए हैं, लेकिन सवाल यही है कि जब जेल के भीतर ही गवाह सुरक्षित नहीं हैं, तो न्याय प्रक्रिया कैसे निष्पक्ष रह पाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...