BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पूर्व पार्षद ने महिला से आठ बार किया दुष्कर्म, पीएम आवास दिलाने का दिया झांसा– गर्भपात भी कराया, 50 हजार भी ऐंठा..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर कांग्रेस से निष्कासित पूर्व पार्षद और एल्डरमैन रह चुके काशी रात्रे पर एक महिला से आठ बार दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। यही नहीं आरोपी ने महिला से 50 हजार रुपए भी वसूल लिए। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ठगी और जान से मारने की धमकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 38 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी, लेकिन मतभेद के चलते वह 2003 से सिविल लाइन क्षेत्र में अकेली रह रही है। वार्ड क्रमांक 21 के पूर्व पार्षद काशी रात्रे से उसकी जान-पहचान थी, जिसे वह ‘भइया’ कहती थी। महिला का आरोप है कि इसी रिश्ते का फायदा उठाते हुए आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने का झांसा दिया और भरोसा जीत कर उसे अपना शिकार बना लिया। पीड़िता के अनुसार 2 मार्च 2022 को वह अपनी सहेली के घर तिफरा गई थी। दोपहर करीब तीन बजे काशी रात्रे वहां पहुंचा और पीएम आवास योजना का फॉर्म भरवाने के नाम पर 20 हजार रुपए की मांग की। रकम लेने के बाद उसने सहेली को पानी लाने के बहाने बाहर भेजा और कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकाकर 20 जनवरी 2025 तक आठ बार शारीरिक शोषण किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब यह बात उसने आरोपी को बताई तो उसने जबरन गर्भपात की दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इस दौरान महिला की तबीयत भी बिगड़ गई।

पीएम आवास के नाम पर 50 हजार वसूले, अब दे रहा जान से मारने की धमकी…….

महिला ने बताया कि आरोपी ने मकान दिलाने के नाम पर किस्तों में 50 हजार रुपए भी वसूल लिए। अब वह न सिर्फ उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है, बल्कि जान से मारने की बात भी कह रहा है। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...