BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में ऑटो चालक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना कोनी क्षेत्र में ऑटो चालक पर नुकीले हथियार से हमला करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला अपराध क्रमांक 597/2025 के तहत दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहराज सोनवानी (19 वर्ष), निवासी छोटी कोनी, देहानपारा, बिलासपुर के रूप में हुई है। घटना 16 दिसंबर 2025 की शाम की है। प्रार्थी नरेश कुमार साहू, जो पेशे से ऑटो चालक है, उसने बताया कि वह नेहरू चौक से सवारी लेकर रानीगांव जा रहा था। शाम करीब 7:30 बजे गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के गेट के सामने सवारी उतारते समय एक मोटरसाइकिल सवार युवक वहां पहुंचा, गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने नुकीले धारदार हथियार से उसकी पीठ पर हमला कर मौके से फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की गई और उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर एक लोहे का धारदार चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG-10-AC-3753) जब्त की गई। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...