ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब के नशे में दोस्त की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात, ठंडा भजिया लाने पर भड़का था आरोपी…………

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में डेयरी में काम करने वाले एक युवक ने मामूली विवाद में अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। मृतक की पहचान दुर्गेश धृतलहरे (27) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम सन्नी साहू बताया गया है। दोनों डेयरी में साथ काम करते थे। मंगलवार रात दोनों ने डेयरी के कमरे में बैठकर शराब पी। इसके बाद दुर्गेश भजिया लेकर आया, लेकिन भजिया ठंडा होने को लेकर सन्नी नाराज हो गया। गुस्से में सन्नी ने पहले दुर्गेश को जमीन पर पटक दिया, फिर रॉड से हमला किया। इसके बाद लात-घूंसे और चाकू से वार कर उसे बुरी तरह पीटा। गंभीर चोट लगने से दुर्गेश बेहोश हो गया और खून से लथपथ हो गया। घटना के बाद आरोपी सन्नी उसे उठाने की कोशिश करता रहा। हालत बिगड़ने पर वह दुर्गेश को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में आरोपी लाश के पास बैठकर रोता रहा और अपने किए पर पछतावा करता दिखा। डेयरी संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में खून के धब्बे और घसीटने के निशान मिले। CCTV फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने सन्नी साहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी कर मेकाहारा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...