BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में 112 के सर्विसिंग लेट होने पर कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट, आरक्षक हुआ लाइन अटैच…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस से जुड़ा एक विवादित मामला सामने आया है, जिसने विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तखतपुर थाना क्षेत्र में डायल 112 वाहन की सर्विसिंग को लेकर हुए विवाद में एक कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। जानकारी के मुताबिक, डायल 112 में पदस्थ आरक्षक रवि श्रीवास सरकारी वाहन की सर्विसिंग कराने तखतपुर स्थित नमन देवांगन के सर्विसिंग सेंटर पहुंचा था। उसके साथ उसका दोस्त राजेश यादव भी मौजूद था। वाहन जल्दी ठीक न होने की बात पर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरक्षक के साथ आए युवक राजेश यादव ने आपा खो दिया और सर्विसिंग में लगे कर्मचारी पर बेल्ट से हमला कर दिया। अचानक हुई इस मारपीट से कर्मचारी घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी लगातार मारपीट करता रहा। पूरी घटना सर्विसिंग सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष ने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच के बाद डायल 112 में तैनात आरक्षक रवि श्रीवास को लाइन अटैच कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मारपीट सीधे तौर पर आरक्षक ने नहीं की, बल्कि उसके साथ आए दोस्त ने की है, लेकिन ड्यूटी के दौरान लापरवाही और विभागीय मर्यादा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। वहीं मुख्य आरोपी राजेश यादव घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घायल कर्मचारी का इलाज कराया गया है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...