BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन..छात्र-छात्राओं को मिला पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन, बाल सुरक्षा और मोबाइल से दूर रहने की दी सलाह!

बिलासपुर: (सूरज पाटले) बेलतरा क्षेत्र के उसराभाठा नेवसा में संचालित मॉडर्न पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर मंजूलता केरकेट्टा और रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान बतौर मुख्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप पुलिस अधीक्षक मंजूलता केरकेट्टा ने बच्चों और पालकों को संबोधित करते हुए समाज में बढ़ते अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर क्राइम जैसे विषयों पर जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को आत्मनिर्भर, अनुशासित और जागरूक नागरिक बनने की सीख दी।

वहीं थाना प्रभारी नरेश चौहान ने बच्चों को मोबाइल फोन की लत से दूर रहने और पढ़ाई में मन लगाकर भविष्य संवारने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग करें, लेकिन उसकी आदत से सावधान रहें। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य केशव कोरी ने किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक रजनी देवी कोरी, शिक्षक श्री देवी, राम प्रसाद, संजयनी, ज्योति, आशा, रीना, नेहा, जागृति, नीलम सहित शाला विकास समिति के अध्यक्ष शिवशंकर भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...